जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (जेएनटीयू) की कॉलेज अकैडमिक काउंसिल ने रैगिंग के आरोपी अनंतपुर इंजीनियरिंग कॉलेज (आंध्र प्रदेश) के 18 छात्रों को सस्पेंड किया है। उन्होंने कथित तौर पर फर्स्ट इयर के छात्रों को अपने हॉस्टल में बुलाकर अर्ध-नग्न होकर डांस करने को मजबूर किया। जूनियर्स को कथित तौर पर यह बात किसी को ना बताने को कहा गया था।