आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली के एक सरकारी स्कूल में मल्लेश्वर राव (प्रिंसिपल), प्रवीण (अध्यापक) और अनिरुद्ध (छात्र) एक साथ पढ़ाने-पढ़ने जाते हैं। मल्लेश्वर ने बताया, "बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जिनके भाग्य में ऐसा होता है...हर दादा चाहता है कि उनका बेटा और पोता एक साथ रहें।" गौरतलब है कि मल्लेश्वर प्रवीण के पिता और अनिरुद्ध के दादा हैं।