आंध्र प्रदेश की मंत्री के जुलूस की वजह से इलाज में देरी के कारण 8 माह के बच्चे की हुई मौत

अनंतपुर (आंध्र प्रदेश) में कथित तौर पर इलाज में देरी के कारण 8-माह के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता का आरोप है कि राज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री ऊषा श्रीचरण के जुलूस के गुज़रने के लिए पुलिस ने रास्ता रोक दिया था। टीडीपी ने इसे एक अमानवीय घटना बताते हुए जांच की मांग की है।