विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) के गन्नवरम एयरपोर्ट पर राज्य के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को ले जा रहे एक विमान की सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण टेक-ऑफ करने के कुछ समय बाद इमरजेंसी लैंडिंग हुई। विमान ने रेड्डी व कुछ अधिकारियों के साथ शाम 5:03 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी और 5:27 बजे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई।