आंध्र प्रदेश में 1,170 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, कीमत लगभग ₹2.33 करोड़

अनकापल्ली (आंध्र प्रदेश) में राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने लगभग 1,170 किलोग्राम गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत लगभग ₹2.33 करोड़ है।डीआरआई के अनुसार, गांजा ट्रक के ज़रिए विजयवाड़ा के रास्ते हैदराबाद की तरफ ले जाया जा रहा था। डीआरआई को ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में मिला जिसके बाद क्रेन के ज़रिए उसे शिफ्ट कराया गया।