आंध्र प्रदेश में बिजली का हाईटेंशन तार गिरने से ऑटो रिक्शा में लगी आग, 7 की मौत

आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई ज़िले में गुरुवार सुबह बिजली का हाईटेंशन तार एक ऑटो रिक्शा पर गिर गया जिसके कारण रिक्शे में आग लग गई। आग की चपेट में आने के कारण रिक्शे में सवार करीब 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कुछ लोगों को रेस्क्यू करके अस्पताल ले जाया गया है।