आंध्र प्रदेश में लगातार बारिश के बाद कम-से-कम 17 लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक लोग लापता हो गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, लगभग 1,544 घर क्षतिग्रस्त हो गए, 3.4 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र जलमग्न है और सैकड़ों मवेशी मारे गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।