आंध्र प्रदेश में मंदिर में रखी दान पेटी लेकर फरार हुआ चोर, कैमरे में कैद हुई घटना
आंध्र प्रदेश में एक चोर ने अम्मावरी मंदिर में घुसकर वहां रखी दान पेटी चोरी कर ली है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमें मंदिर की सीढ़ियों पर काफी देर तक बैठा चोर कुछ देर बाद अंदर जाते और दान पेटी को बोरी में डालने के बाद कंधे पर लादकर फरार होते दिख रहा है।