inshorts

आंध्र प्रदेश में माता-पिता ने ऑफलाइन क्लासेस के लिए किया मजबूर, लड़की ने की आत्महत्या

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में 16 साल की एक लड़की ने बुधवार को अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, लड़की के माता-पिता ने उसकी इच्छा के खिलाफ उसे ऑफलाइन क्लास के लिए मजबूर किया था जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। कोंडापल्ली मनीषा अंजू आईआईआईटी श्रीकाकुलम की फर्स्ट ईयर की छात्रा थी।