आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य की 3 राजधानियां बनाने के लिए लाए गए विधेयक को वापस लेने का फैसला किया है। राज्य सरकार 2020 में 'आंध्र प्रदेश विकेंद्रीकरण व सभी क्षेत्रों के समावेशी विकास के लिए विधेयक' लाई थी। इस विधेयक का उद्देश्य विशाखापट्टनम, कर्नूल और अमरावती में कार्यकारी, न्यायिक और विधायी राजधानियां स्थापित करना था।