inshorts

आइकिया इंडिया की कमाई 14% बढ़कर ₹2100 करोड़ रही, FY29 तक मुनाफा में आने की उम्मीद

आइकिया इंडिया का सितंबर 2025-अगस्त 2026 के दौरान रेवेन्यू सालाना आधार पर 14% बढ़कर ₹2,100 करोड़ हो गया। हालांकि, कंपनी ने इस अवधि के दौरान हुए घाटे के आंकड़े साझा नहीं किए। आइकिया इंडिया के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) मुरली अय्यर ने कहा कि कंपनी वित्त वर्ष 2029 तक मुनाफे में आने की दिशा में आगे बढ़ रही है।