आइजेनकोट बन सकते हैं इज़रायल के अगले PM, नेतन्याहू की गठबंधन की पेशकश पर दिया जवाब

गादी आइजेनकोट, इज़रायल के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं। उन्होंने केयर टेकर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की साथ मिलकर सरकार बनाने की पेशकश पर जवाब दिया है। आइजेनकोट ने कहा, "मेरे इज़रायली भाइयों और बहनों, यह उनका नया झांसा है...अच्छी कोशिश थी, लेकिन उनकी ये चालें मुझ पर काम नहीं करतीं। इज़रायल के नागरिकों पर भी इनका कोई असर नहीं होगा।"