रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी आइनॉक्स विंड लिमिटेड ने कहा है कि उसे एक रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपर से 153 मेगावाट का ऑर्डर मिला है जिसके बाद शुक्रवार को उसके शेयर 12% से ज़्यादा चढ़कर ₹172 के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए। ऑर्डर के तहत कंपनी को 3 मेगावाट क्लास टर्बाइनों की सप्लाई करनी है। कंपनी का मार्केट कैप ₹22,425.26 करोड़ है।