आइनस्टाइन से अधिक आईक्यू वाली 11 वर्षीय छात्रा को मेक्सिको में जल्द मिलेगी मास्टर्स की डिग्री
मेक्सिको सिटी में आईक्यू लेवल 162 (ऐलबर्ट आइनस्टाइन से अधिक) वाली अदारा पेरेज़ सांचे नामक एक 11-वर्षीय ऑटिस्टिक छात्रा गणित में पी.जी. की पढ़ाई कर रही हैं। सिस्टम्स इंजीनियरिंग से ग्रैजुएशन करने वाली अदारा टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ऑफ मेक्सिको से अपनी डिग्री पूरी कर रही हैं। अदारा को 3 साल की उम्र में एक डेवलपमेंट डिसेबिलिटी से पीड़ित पाया गया था।