थाईलैंड के एक शख्स को सड़क किनारे से खरीदी आइसक्रीम बार में मरा हुआ सांप मिला है। शख्स ने इसकी तस्वीर अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर कर लिखा, "कितनी बड़ी-बड़ी आंखें हैं...क्या यह मरा हुआ है?...यह असली तस्वीर है क्योंकि इसे मैंने खुद खरीदा है।" इस पर एक फेसबुक यूज़र ने लिखा, "इसलिए मैं सड़क किनारे से सामान नहीं खरीदता।"