माना जाता है कि मच्छर ठहरे हुए पानी में पनपते हैं जहां उनके अंडे लार्वा में विकसित होते हैं। आइसलैंड में ज़्यादातर जल निकाय बहते हुए हैं या फिर जल्दी जम जाते हैं जिससे मच्छरों को अंडे देने और पनपने के लिए उपयुक्त जगह नहीं मिलती। गौरतलब है, ग्लोबल हीटिंग के कारण आइसलैंड में पहली बार मच्छर मिले हैं।