आइसलैंड में 1 महीने के भीतर दूसरी बार फटा ज्वालामुखी, 80 मीटर तक ऊपर उठा लावा

आइसलैंड में गुरुवार को एक ज्वालामुखी फट गया जो एक महीने के भीतर ऐसी दूसरी घटना है। ज्वालामुखी फटने के बाद इससे लावा 80 मीटर तक ऊपर उठ गया और 2021 के बाद से आइसलैंड के दक्षिण-पश्चिम रेकेनेस प्रायद्वीप में ज्वालामुखी का यह छठा प्रस्फुटन है। आइसलैंड में 30 से ज़्यादा सक्रिय ज्वालामुखी हैं।

Load More