आई लव यू टू: 'आप' कार्यकर्ताओं से दिल्ली के सीएम केजरीवाल
शराब नीति मामले में ज़मानत पर जेल से बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भाषण के दौरान एक कार्यकर्ता के 'आई लव यू' कहने पर 'आई लव यू टू' कहकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "भगवान का हमारे ऊपर आशीर्वाद रहता है। इसी वजह से हम लोग बड़ी-बड़ी मुसीबतों से लड़कर और जीतकर आते हैं।"