आईआईआईटी-लखनऊ के छात्र को मिला ₹1.2 करोड़ का पैकेज, संस्थान में अब तक का सबसे अधिक

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) लखनऊ के बी.टेक फाइनल इयर के छात्र अभिजीत द्विवेदी को ₹1.2 करोड़/वर्ष का पैकेज मिला है जो संस्थान के किसी छात्र को मिला अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, अभिजीत को डबलिन (आयरलैंड) में एमेज़ॉन के लिए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के तौर पर नियुक्त किया गया है।