inshorts

आईआईटियन रेल मंत्री अगर IRCTC से टिकट बुक करेंगे तो उन्हें IIT की परीक्षा आसान लगेगी: सांसद

सांसद अशोक मित्तल ने राज्यसभा में कहा है, "आईआईटियन रेल मंत्री अगर आईआरसीटीसी से टिकट बुक करेंगे…तो उन्हें आईआईटी की परीक्षा आसान लगेगी।" उन्होंने कहा, "भारत आए नासा के एक वैज्ञानिक ने कहा था...रॉकेट लॉन्च करना हो तो एक कमांड देनी होती है…लेकिन टिकट बुकिंग के लिए...4 कैप्चा, 2 ओटीपी व पीएचडी करने में लगने वाले धैर्य की ज़रूरत है।"