पुलिस ने बताया है कि आईआईटी खड़गपुर के 19-वर्षीय छात्र सार्थक विजयवत ने इंदौर (मध्य प्रदेश) स्थित अपने घर में बुधवार रात कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सार्थक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें 'आई क्विट' लिखा हुआ है। पुलिस ने कहा, "प्रथम दृष्टया लगता है कि डिप्रेशन के चलते सार्थक ने यह कदम उठाया।"