भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जम्मू द्वारा बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि संस्थान में शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों समेत 18 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। पिछले हफ्ते परिसर में 300 लोगों का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया था। बकौल संस्थान, परिसर की सफाई की गई है और सभी संक्रमित मरीज़ों को क्वारंटीन कर दिया गया है।