inshorts

आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र अनंत यार्डी ने अपने कॉलेज को ₹75 करोड़ देने का किया फैसला

आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र व अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी यार्डी सिस्टम्स के संस्थापक अनंत यार्डी ने आईआईटी दिल्ली को ₹75 करोड़ दान देने का फैसला किया है। बकौल संस्थान, इससे आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस स्कूल के लिए आधुनिक लैबोरेटरीज़ स्थापित करने व शोधकर्ताओं को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। अनंत ने आईआईटी दिल्ली से बी.टेक. (डायरेक्टर्स गोल्ड मेडलिस्ट) की पढ़ाई की है।