आईआईटी दिल्ली ग्रेजुएट ने यूपीएससी में हासिल की 45वीं रैंक; पिता बेचते हैं साइकल पर कपड़े
आईआईटी दिल्ली से 2018 में ग्रेजुएट हुए अनिल बसक ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा-2020 में 45वीं रैंक हासिल की है। अनिल के पिता साइकल पर कपड़े बेचकर अपना गुज़ारा करते हैं। किशनगंज (बिहार) के मूल निवासी और अपने परिवार में पहले ग्रेजुएट अनिल ने कहा, "जब तक लक्ष्य न मिल जाए तब तक हार नहीं मानें।"