आईआईटी बॉम्बे के 18 वर्षीय छात्र की आत्महत्या का मामला क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया गया

आईआईटी बॉम्बे के छात्र दर्शन सोलंकी की आत्महत्या का मामला मुंबई क्राइम ब्रांच की एसआईटी को ट्रांसफर कर दिया गया है। परिवार ने आरोप लगाया था कि सोलंकी संग जातीय आधार पर भेदभाव हो रहा था। सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ ने सोलंकी की मौत पर कहा था, "संस्थान कहां गलती कर रहे कि छात्रों को अपनी जान गंवानी पड़ रही हैं।"