आईआईटी बॉम्बे के एक कैंटीन कर्मचारी को हॉस्टल के बाथरूम से एक छात्रा का वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। छात्रा ने बाथरूम की खिड़की से आरोपी का फोन देखकर हॉस्टल काउंसिल और अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी। कर्मचारी कथित तौर पर बाथरूम के अंदर का वीडियो बनाने के लिए पाइप के सहारे चढ़ा था।