आईआईटी बॉम्बे के छात्र की आत्महत्या के केस में उसके सहपाठी को मिली ज़मानत

मुंबई (महाराष्ट्र) की एक विशेष अदालत ने आईआईटी बॉम्बे के छात्र दर्शन सोलंकी की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए उसके सहपाठी अरमान खत्री को शनिवार को ज़मानत दे दी। अरमान के वकील ने बताया कि अदालत ने ₹25,000 की ज़मानत राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। सोलंकी के सुसाइड नोट में लिखा था, "अरमान ने मुझे मारा।"