आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र सुनील वाधवानी ने इंस्टीट्यूट को दिए ₹110 करोड़
आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र और अमेरिकी आईटी सर्विसेज़ कंपनीज़ आईगेट व मैस्टेक डिजिटल के को-फाउंडर सुनील वाधवानी ने इंस्टीट्यूट में 'वाधवानी स्कूल ऑफ डेटा साइंस ऐंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (एआई) की स्थापना के लिए ₹110 करोड़ के फंड की घोषणा की है। वाधवानी ने कहा, "फाउंडेशनल और अप्लाइड रिसर्च पर केंद्रित डेटा साइंस व एआई स्कूल की सख्त ज़रूरत है।"