inshorts

आईआईटी मद्रास परिसर में साइकल चला रही छात्रा पर कथित तौर पर किया गया यौन हमला

आईआईटी मद्रास प्रबंधन ने अपने परिसर में हाल ही में देर रात को साइकल चला रही एक छात्रा पर कथित तौर पर यौन हमला होने के मामले की जांच शुरू की है। छात्रा के दोस्त के अनुसार, भयानक संघर्ष के बाद घायल छात्रा ने भागकर खुद को बचाया था। बकौल प्रबंधन, छात्रा पुलिस के पास शिकायत नहीं दर्ज कराना चाहती।