आईआईटी में पहली बार कोटा आधारित होगी वरिष्ठ पदों के लिए फैकल्टी भर्ती

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने पहली बार असोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर जैसे वरिष्ठ पदों पर कोटा आधारित भर्ती के लिए विज्ञापन दिए हैं। केंद्र के निर्देश के बाद प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। पुराने नियमों के अनुसार, मैनेजमेंट व ह्यूमैनिटीज़ फैकल्टी को छोड़कर आईआईटी में वरिष्ठ पदों पर एसटी/एससी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए कोई भर्ती कोटा नहीं था।