inshorts

आईआरएस नितिन गुप्ता केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए

केंद्र सरकार ने सोमवार को आईआरएस नितिन गुप्ता को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। नियुक्ति समिति की सचिव दीप्ति उमाशंकर की ओर से इस बारे में एक पत्र जारी किया गया है। नितिन गुप्ता 1986 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं और वर्तमान में वह बोर्ड में सदस्य (जांच) के रूप में कार्यरत हैं।