inshorts

आईआरसीटीसी ने डेटा मोनेटाइज़ करने के लिए सलाहकार की भर्ती संबंधी टेंडर लिया वापस

आईआरसीटीसी ने यात्रियों के डेटा को मोनेटाइज़ करने के लिए सलाहकार की भर्ती संबंधी अपना टेंडर वापस ले लिया है। यात्रियों द्वारा निजता को लेकर चिंता जताए जाने के बाद एक संसदीय समिति ने आईआरसीटीसी के अधिकारियों को तलब किया था। एक अधिकारी ने समिति को बताया, "डेटा संरक्षण विधेयक को मंज़ूरी न मिलने के चलते टेंडर वापस लिया गया।"