आईएएस अधिकारी दुर्गाशंकर मिश्रा होंगे यूपी के नए मुख्य सचिव
केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा को उनके मूल कैडर उत्तर प्रदेश वापस भेज दिया गया है और वह राज्य के नए मुख्य सचिव बनेंगे। 1984-बैच के आईएएस अधिकारी मिश्रा गुरुवार को नया पदभार ग्रहण करेंगे। मिश्रा के पास आईआईटी कानपुर से बीटेक और यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न सिडनी से एमबीए की डिग्री है।