आईएएस अधिकारी ने झोपड़ी की छत पर स्ट्रीट लाइट में पढ़ते बच्चे की फोटो शेयर की, हुई वायरल

आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने झोपड़ी की छत पर स्ट्रीट लाइट में पढ़ाई करते एक बच्चे की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की जो वायरल हो गई है। शरण ने लिखा, "हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए।" कई यूज़र्स ने बच्चे के जोश की तारीफ की और एक ने लिखा, "इच्छाशक्ति किसी भी चुनौती से अधिक मज़बूत होनी चाहिए।"