आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए अखबारों के इस्तेमाल की टिप्स ट्वीट की हैं। उन्होंने लिखा, "केवल राष्ट्रीय स्तर का एक हिंदी/अंग्रेज़ी अखबार पढ़ें, संपादकीय पेज पर फोकस करें, अधिकतम एक-दो घंटे पढ़ें, पेपर से नोट्स बनाने की आदत न डालें और कोई एक मासिक पत्रिका (क्रॉनिकल/दर्पण) के साथ योजना, कुरुक्षेत्र, फ्रंटलाइन पढ़ें।"