सिविल सेवा परीक्षा 2021 में 678वीं रैंक हासिल करने वाले सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल अमोल शांताराम आवटे ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नियुक्ति होने से जुड़ा पत्र ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "सफलता अचानक नहीं मिलती। यह मेहनत, दृढ़ संकल्प, सीखने, पढ़ने, त्याग और...आप जो कर या पढ़ रहे हो उसको लेकर चाहत का फल है।"