आईएएस अफसर ने रोती हुई मां के साथ 'स्टॉप वॉर इन यूक्रेन' पोस्टर पकड़े बच्चे की फोटो की शेयर

आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने ट्विटर पर यूक्रेन के झंडे के साथ 'स्टॉप वॉर इन यूक्रेन' (यूक्रेन में युद्ध बंद करो) लिखा पोस्टर पकड़े हुए एक छोटे बच्चे की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में बच्चे के पीछे उसकी मां रोती हुई दिख रही है। अधिकारी ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, "इनकी क्या गलती है?"