inshorts

आईएएस अफसर व पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास ने पैरालंपिक्स में ग्रुप स्टेज का पहला मैच जीता

आईएएस अधिकारी और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास एल.वाई. ने गुरुवार को पैरालंपिक्स में एसएल4 श्रेणी के ग्रुप स्टेज में अपने पहले मैच में जीत दर्ज की। गौतमबुद्ध नगर (यूपी) के ज़िलाधिकारी सुहास ने जर्मनी के पैरा-ऐथलीट जे.एन. पोट को सीधे सेट्स (21-9, 21-3) में हराया। गौरतलब है कि सुहास अपनी श्रेणी में विश्व में तीसरी रैंक पर हैं।