आईएनएस विक्रांत भ्रष्टाचार मामले में बॉम्बे एचसी ने सोमैया के बेटे नील को दी अग्रिम ज़मानत

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को आईएनएस विक्रांत भ्रष्टाचार मामले में बीजेपी नेता किरीट सोमैया के बेटे नील सोमैया को अग्रिम ज़मानत दे दी। बकौल हाईकोर्ट, गिरफ्तारी की स्थिति में नील सोमैया को ₹50,000 के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया जाए। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते हाईकोर्ट ने किरीट को भी इस मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी थी।