आईएफएस अधिकारी ने शेयर की 'इंडियन रोलर' की तस्वीर, लिखा- अच्छा शावर किसे पसंद नहीं है

आईएफएस अधिकारी प्रवीण कासवान ने ट्विटर पर बारिश में बैठे 'इंडियन रोलर' नामक पक्षी की तस्वीर शेयर की है और लिखा, "अच्छा शावर किसे पसंद नहीं है? इंडियन रोलर। आप इसे अपनी भाषा में क्या कहते हैं?" इन्क्रेडिबल इंडिया ने लिखा, "पक्षी के इस शानदार दृश्य को शेयर करने के लिए धन्यवाद...यह अपने पौराणिक महत्व के लिए जाना जाता है।"