आईएफएस अधिकारी ने शेयर की जंगल में अंधेरे में चमक रही जानवर की आंखों की तस्वीर

आईएफएस अधिकारी प्रवीण कसवां ने जंगल में अंधेरे में चमक रही जानवर की आंखों की तस्वीर ट्वीट कर लिखा है, "आंखें जो जंगल को उज्ज्वल बनाती हैं...तो आपको क्या दिख रहा है।" उन्होंने आगे विलियम ब्लेक द्वारा रात के दौरान जंगल में बाघ को लेकर लिखी गई कविता की पंक्ति शेयर की। कई लोगों ने कमेंट किया, "रॉयल बंगाल टाइगर्स।"