आईएफएस अफसर ने आईआईटी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए शेयर किए 4 टिप्स
भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी हिमांशु त्यागी ने आईआईटी परीक्षा की तैयारी को लेकर 'X' पर छात्रों से 4 टिप्स शेयर किए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को प्रेरणा के लिए सफलता की कहानियां पढ़नी चाहिए, भटकाव वाली चीज़ों को दूर रखना चाहिए और खुद पर भरोसा करना चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर कभी दबाव में हों तो अपने अंदर झांकें।"