आईएफएस अफसर ने शेयर कीं 29 शावकों को जन्म देने वाली बाघिन के अंतिम संस्कार की तस्वीरें
आईएफएस अफसर प्रवीण कासवान ने 'कॉलर वाली बाघिन' की मध्य प्रदेश में मृत्यु होने के बाद उसके अंतिम संस्कार की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कहा, "ऐसा दृश्य आपको भारत के अलावा कहीं और नहीं दिखेगा।" इस बाघिन ने अपने जीवनकाल में रिकॉर्ड 29 शावकों को जन्म दिया था जिससे इलाके में बाघों की संख्या बढ़ाने में मदद मिली।