आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर चिली के एटाकामा रेगिस्तान में बनी फूलों की घाटी की तस्वीरें शेयर की हैं। अधिकारी ने लिखा, "एटाकामा रेगिस्तान धरती की सबसे सूखी जगह मानी जाती है...यहां औसत वर्षा 15 मिलीमीटर/वर्ष है। कई बार यहां बिल्कुल बारिश नहीं होती…लेकिन जब बारिश होती है तब यह जगह एक जादुई दुनिया में बदल जाती है।"