आईएमए और 2 अन्य का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, नाम बदलकर लिखा गया- एलन मस्क

इंडियन मेडिकल असोसिएशन (आईएमए), इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स (आईसीडब्ल्यूए) और मान देसी महिला बैंक के ट्विटर अकाउंट रविवार को हैक कर लिए गए। हैकर्स ने ट्विटर अकाउंट्स के नाम बदलकर 'एलन मस्क' कर दिए और क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित लिंक शेयर किए। आईएमए और मान देसी महिला बैंक के ट्विटर अकाउंट पर अब भी ये ट्वीट दिखाई दे रहे हैं।