आईएमएफ ने आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका की मदद के लिए की भारत की सराहना
इंटरनैशनल मॉनेटरी फंड (आईएमएफ) की चीफ क्रिस्टलीना जॉर्जीवा ने आज़ादी के बाद अपने सबसे बुरे आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की मदद के लिए भारत की सराहना की है। जॉर्जीवा ने भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भरोसा दिलाया कि आईएमएफ सक्रियता के साथ द्वीपीय देश संग काम करना जारी रखेगा। भारत ने पेट्रोल और डीज़ल श्रीलंका भेजा था।