आईएमडी ने मई में किन राज्यों व यूटी में कितने दिनों तक के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि मई में दक्षिणी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ व मराठवाड़ा और गुजरात में 8-11 दिनों तक हीटवेव रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना और अन्य में 5-7 दिनों तक हीटवेव रह सकती है।