इस्लामिक स्टेट की अमाक न्यूज़ एजेंसी ने कहा है कि जलालाबाद (अफगानिस्तान) में सिलसिलेवार बम धमाकों की ज़िम्मेदारी आई.एस. ने ली है। बतौर एजेंसी, हमलों में 35 से अधिक तालिबानी लड़ाके या तो मारे गए या घायल हुए। धमाकों में मारे गए एक रिक्शा चालक के भाई ने कहा, "हमने सोचा था कि तालिबान के आने के बाद शांति आएगी।"