आईएस से जुड़े अपने 4 नागरिकों की भारत में गिरफ्तारी के बाद श्रीलंका ने शुरू की जांच

श्रीलंका ने आईएस से जुड़े अपने 4 नागरिकों की भारत में गिरफ्तारी होने के बाद जांच शुरू कर दी है। श्रीलंका के एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। अधिकारी के मुताबिक, चारों नागरिकों के बारे में विस्तृत जानकारी इकट्ठा करने के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ बातचीत की जाएगी।

Load More