आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल के 4 और सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में हाई अलर्ट
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल के 4 और सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में हाई अलर्ट जारी किया गया है। यह मॉड्यूल अगस्त में अमृतसर में हुए आईईडी विस्फोट से संबंधित है। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा है कि इस मामले में 2 और लोगों की पहचान की गई है जिसमें से एक पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी है।